कतर कमाने गए व्यक्ति से संपर्क न होने पर परिजनों ने लगायी गुहार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही गांव निवासी राजनाथ यादव पुत्र रामदीन यादव दोहा कतर देश फॉरेस्ट कतर कंपनी में कमाने के लिए गया था जिनकी मोबाइल पर फोन न लगने से हिमांशु यादव पुत्र राजनाथ यादव ने विदेश मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखते हुए न्याय की गुहार लगायी।
उन्होंने कहा कि मेरे पिता राजनाथ यादव दोहा कतर देश के एक कंपनी में काम करते थे और उस कंपनी के ऑफिस पर अब्दुल अजीज हमारे घर पर बीते 17 अगस्त को मेरे पापा राजनाथ से आखिरी बात करवाई थी। इसके बाद किसी से बात नहीं हुई और मोबाइल बंद बता रहा है। कंपनी से पता किया गया तो कंपनी में भी कार्य करने नहीं जा रहे हैं और न ही अपने रूम हैं। उन्होंने बताया कि हमारे परिवार के लोग बहुत बात करने का प्रयास किए लेकिन कुछ पता नहीं चला और न ही बात हो पाई कंपनी के मालिक डेविड है और मैनेजर अजीज मोहम्मद। हिमांशु यादव ने विदेश मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखकर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया है। इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजीत क्रांतिकारी सहित पीड़ित परिवार के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *