मुख्य मंत्री से मिलकर बाढ़ की समस्या से कराएंगे अवगत- क्षेत्रीय अध्यक्ष

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बरडीहा गांव में गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का हुआ भब्य स्वागत। स्वागत समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सम्बोधन में कहा कि घोसी उपचुनाव चुनाव नहीं वैचारिक लड़ाई भाजपा उन्नचास हजार मतों होगी विजयी मुख्यमंत्री से मिलकर बाढ़ की समास्याओं से अवगत करायेंगे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का बरडीहा गांव में स्वागत समारोह आयोजित हुआ जिसमें सैकड़ों युवाओं ने लाटघाट रौनापार मार्ग बैदौली मोड़ से बरडीहा गांव तक का तीन चार किलोमीटर बग्घी, घोड़ा, गाजा बाजा के साथ बाइक की रैली से होते हुए पूरा युवा वर्ग के स्वागत में उमड़ पड़ा। स्वागत समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरैया सुमन राय ने किया और संचालन जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह पटेल ने किया। आयोजक आशीष सिंह समाजसेवी ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम,टोपी और बड़ा माला पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि सहजानंद राय ने कहा कि यहां कि जनता से हृदय से लगाव रहा है। भारतीय जनता पार्टी जनहित समाज हित में काम कर रही है, महिलाओं का सम्मान व स्वाभिमान है। भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए बिरोधी दल बेसुध हो गया है। शिक्षा स्वास्थ्य, चिकित्सा, सड़क विकास का कार्य जोरों पर है और काफी परिवर्तन हो रहा है। इस देवारा क्षेत्र में बाढ़ की बिभिषिका को झेल रहे किसानों को उनकी क्षति का मुल्यांकन कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से बात कर जल्द ही निदान कराया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि घोसी का उपचुनाव एक चुनाव नहीं बल्कि वैचारिक लड़ाई है जिसमें भाजपा उन्नचास हजार मतों से विजई होंगी। मंच पर मुख्य अतिथि शहजानंद राय के साथ जय प्रकाश निषाद पूर्व सांसद, बैभव चतुर्वेदी गोरखपुर, ऋषिकांत राय बीजेपी अध्यक्ष, मनिष मिश्रा, दुर्गविजय राय, बृजेश राय, बृजेश सिंह, राधेश्याम, आशीष राय प्रमुख, सुरज श्रीवास्तव, अजय सिंह, अंजना सिंह, छोटेलाल निषाद, उमेश यादव, धर्मेंद्र यादव, परमानंद वर्मा, कैलाश राय, पल्टन यादव, उपेंद्र राय, अभिमन्यु राय, संतोष सिंह, सुनिल मिश्रा, रामाश्रय राय, जगत नारायण गोंड़, रमाकांत मिश्रा, जगरनाथ शर्मा,सुधीर राय, अभिषेक राय आदि दर्जनों की संख्या लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *