रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के बाकीपुर स्थित राम जानकी मंदिर में प्रतिमा स्थापना के लिए शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकली। जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।
बाकीपुर गांव के मध्य हिस्से में श्रीराम जानकी मंदिर काफी पुराना है। मंदिर में पूर्व में एक प्रतिमा चोरी चली गईं थी। मुकदमा भी दर्ज हुआ था लेकिन आज तक पता नहीं चल सका। मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से भव्यता प्रदान की। मंदिर में नई प्रतिमा शिव, पार्वती गणेश की स्थापना के लिए शोभायात्रा निकली। गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। युवा बच्चे महिलाएं सभी जयघोष के बीच मंत्रमुग्ध थिरकते रहे। भ्रमण के बाद प्रतिमा के मंदिर प्रागंण पहुंचने पर विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया शुरु हुई। विद्वान राजेश पाठक निवासी लखमनपुर आदि हैं। भंडारा शनिवार को होगा।
इस दौरान सोनू सिंह, तेज प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुशील सिंह, सुनील सिंह, विनोद सिंह, डब्लू सिंह, कुंदन सिंह, अंबुज सिंह, प्रिंस सिंह, विनीत सिंह, गुड्डू सिंह, घनश्याम, रामकेश यादव, सुरेश यादव, सनी सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा