लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव त्रिमुहानी पर शुक्रवार को एक गुमटी को तोड़कर चोरी कर रहे चोर को पुलिस ने दबोच लिया और उसे लेकर कोतवाली चली गई।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सलहरा गांव निवासी सिद्दीक उर्फ भोनू पुत्र निजामुद्दीन देवगांव त्रिमुहानी पर रामलीला मैदान में कॉस्मेटिक आदि की दुकान किए हुए हैं। वह शुक्रवार को नित्य की भांति दुकान बंद करके अपने घर चले गए। इसी बीच उनकी गुमटी को तोड़कर एक चोर सामान समेट रहा था कि नेपाली चौकीदार ने देख कर इसकी सूचना बाजार के लोगों को दी। तत्काल बाजार के लोग कोतवाली में इसकी सूचना दिए। सूचना पर पहुंचे पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल राकेश यादव तथा होमगार्ड विनोद प्रताप सिंह ने भाग रहे चोर को दबोच लिया और उसे लेकर कोतवाली चले गए।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी