आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्कूलों पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर मंडलायुक्त मनीष चौहान ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद जवानों ने सलामी दी राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके बाद मण्डलायुक्त कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। हरिहरपुर घराने के शीतला मोहन मिश्र बंधु द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। जवानों द्वारा झण्डे को सलामी दी गयी तथा राष्ट्रगान के बाद जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानी लालचन्द्र तिवारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही शौर्य चक्र विजेता जयराम विन्द को भी सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा ध्वजारोहण कर कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी। तत्पश्चात पुलिस लाईन में क्वार्टर गार्द पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उसके उपरान्त पुलिस कर्मियों को सम्बोधित करते हुए पूर्ण ईमानदारी व मेहनत से कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारी की सराहना की गयी। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा सेवा अभिलेख के आधार पर उप निरीक्षक (लेखा) मनोज कुमार ओझा व मुख्य आरक्षी आदिल हुसैन खां को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में नगर स्थित तकिया चकला पहाड़पुर में पूर्व बालश्रम विद्यालय प्रांगण में झंडारोहण समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू ने किया। अध्यक्षता हनी श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर कैलास प्रसाद गोंड़, राजू गोंड़, जोखू साहू, लक्ष्मण गोंड़, पुरूषोत्तम गुप्ता, राजेंद्र जायसवाल, रामचंद्र यादव, फारूक, शहजादे कुरैशी सभासद, जय प्रकाश यादव, शिव प्रसाद जायसवाल, राज कुमार गुप्ता, उज्जवल वर्मा, मंतराज यादव, संतोष मोदनवाल, बृजमोहन गोंड़, अंजू साहू, सुनीता वर्मा, रंजना सिंह, सुनीता विश्वकर्मा, सुनीता गोंड़, रेशमा बानो, नीलम मिश्रा, रजिया खान, वंदना, जूली निगम, ऊषा गोंड़, भगवान प्रसाद एडवोकेट, सुहाल गोंड़ आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में आज सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, एलवल आजमगढ़ के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वीर शहीदों के योगदान व बलिदान की याद दिलाते हुए समस्त छात्राओं, अभिभावकों शिक्षकों एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इसी क्रम में हरैया ग्राम प्रधान अंकिता राय के प्रतिनिधि अतुल राय ने प्राथमिक विद्यालय पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। अखईपुर प्रधान इंद्रावती देवी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कम्पोजिट विद्यालय बर्जला गांगेपुर पर प्रधानाध्यापक सूर्यभान राय व ग्राम प्रधान सरोजनी देवी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में माडर्न पब्लिक स्कूल भदुली में मैनेजिंग डायरेक्टर धनंजय यादव, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव, प्रधानाचार्य सूरज पाठक ने विद्यालय पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस मौके पर विद्यालय के समस्त कर्मचारी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव