आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी ने महामानव गौतम बुद्ध की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनके मूर्ति व चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उनके जीवन आदर्श पर प्रकाश डालते हुए जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि बुद्ध जी ने समाज में व्याप्त दुखों का कारण निवारण पर तार्किक विचार दिया। उन्होंने मानवतावादी समाज के लिए अहिंसा, करुणा व बंधुता का मार्ग दिखाया। इस रास्ते पर चलकर ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, डॉ.अंबेडकर, डॉ.लोहिया, कांशीराम और मुलायम सिंह व अन्य महापुरुषों ने सामाजिक परिवर्तन के लिए संघर्ष किया। गौतम बुद्ध का रास्ता प्रकृति व विज्ञान पर आधारित था।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा गौतम बुद्ध के विचारों आदर्शों के विपरीत नफरत, हिंसा व संवेदनहीनता का माहौल बनाने का काम कर रही है। कार्यक्रम का आयोजन संतोष कुमार गौतम जिलाध्यक्ष अंबेडकर वाहिनी ने किया। इस मौके पर करुणा कांत मौर्य, रामप्यारे यादव, श्यामदेव चौहान, रामविलास मौर्य, राजेश यादव, विवेक सिंह, डॉ धनराज यादव, दुर्गेश यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगदीश और राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार