श्रावण मास शुरू होते ही सजने लगे शिवालय

शेयर करे

आजमगढ़। श्रावण मास शुरू होते ही शिवालयों की साफ सफाई के बाद रंगरोगन कर सजाने का काम शुरू हो गया है। बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत मंदिर शिवालयों की साफ-सफाई रंग रोदन काम शुरू हो गया है।
गुरूवार से श्रावण मास का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। इसमें चांदपुर सरैया बाजार शिव मंदिर पर सुपरवाइजर वीरेंद्र चौहान द्वारा लगाए गए सफाई कर्मी बिंदु राम और दो महिलाएं बड़े उत्सुकता से सरैया बाजार के शिव मंदिर पर और पटवध कौतुक पोखरे के प्राचीन शिवालय पर तथा श्रीनगर सियरहा के राधा कृष्ण शिव मंदिर पर साफ सफाई किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से बाबा शिव की नगरी और बोल बम कांवरियों का जखीरा अपने अपने गांव घरों से निकलना शुरू हो गया है। लोग बड़ी श्रद्धा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालु अपने-अपने टीम के साथ गाड़ी से डीजे की धुन पर नाचते, गाते, थिरकते बाबा धाम जलाभिषेक करने के लिए चल दिए हैं।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अतरौलिया स्थित कैलेश्वर धाम स्वयंभू शिव लिंग व शिव मंदिर में साफ सफाई शुरू कर दी गई है तो वही सुबह से भक्त मंदिरों पर जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। कावड़ यात्रा को लेकर पूरी तरह से तैयारी की गई है जहां दूर-दूर से श्रद्धालु कांवड़ लेकर स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। कैलेश्वर धाम मंदिर पर सोमवार को काफी भीड़ रहती है जहां सुबह से ही लोग शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। कोरोना कॉल के बाद पहली बार शिव मंदिरों पर कावड़ यात्रा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंदिर के पुजारी महंत दिलीप दास ने बताया कि यह प्राचीन मंदिर है यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्रावण मास में जलाभिषेक करने आते हैं। कावड़ यात्रा के दौरान दूर-दूर से लोग स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। सावन के सोमवार को मंदिर परिसर में काफी भीड़ होती है जिसके लिए पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैदी से तैनात रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *