हर-हर महादेव के नारों से गूंजे शिवालय

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सावन के दूसरे सोमवार को जनपद के शिव मंदिरों में प्रातः से ही आस्थावानों की भीड़ रही। मंदिरों में पूजन अर्चन के बाद घंटे घडियाल गूंजते रहे। शहर के भवरनाथ मंदिर पर मेले जैसा दृश्य दिखाई दिया। भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया था। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार प्रसिद्ध धार्मिक स्थली अवंतिकापुरी आवंक मंे कावरियों ने भी जलाभिषेक किया। कावरियों के लिए यहां हर सोमवार को लंगर भी चल रहा है। सावन के दूसरे सोमवार को कस्बे के रानी पोखरा शिव मंदिर, जलनिगम, निजामाबाद मोड़, भंगहा शिव मंदिर, काजीभीटी, साकीपुर, मझगावा समेत सभी मंदिरों में जहां शिवालय सजे रहे वहंी प्रातः से ही श्रद्वालुओं की कतार लग गई। हर हर महादेव की गूंज होती रही। लोगो ने पूजन अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की। अवंतिकापुरी आवंक धाम में समिति के मुखराम गुप्ता, अरुण विश्वकर्मा, गुलाबचंद, महेंद्र आदि व्यवस्था संचालन में लगे रहे। देर शाम तक दर्शन पूजन चलता रहा।
पटवध प्रतिनिधि के अनुसार पटवध कौतुक शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए भीड़ देखी गई। पटवध सरैया स्थित शिव मंदिर तथा राधा कृष्ण शिव मंदिर श्रीनगर (सियरहां) तथा जैगहां बाजार स्थित बाबा भोलेनाथ का शिव मंदिर आदि जगहों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा भांग, धतूर, मदार का फूल, इत्र, बिल्व पत्र, अबीर, गुलाल, दूध, दही, घी के साथ श्रद्धा पूर्वक भगवान भोलेनाथ के 108 नामों का जाप करते हुए जलाभिषेक किया। श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों ने भी पूजा-अर्चना किया। मंदिरों, शिवालयों पर भगवान भोलेनाथ का भजन कीर्तन चलता रहा। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन लगा रहा।
मार्टिनगंज प्रतिनिधि के अनुसार डाक बम कांवरिया भी मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे जिन्हें व्यवस्थित रूप से जलाभिषेक करने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह व्यवस्था की गई थी। क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर बढ़ावा महादेव खाकी बाबा की कुटी में कुंभ स्थित शिव मंदिर हरदेश्वर महादेव मंदिर पातालपुरी महादेव मंदिर थाना परिसर में बेडेश्वर महादेव मंदिर पर भी भक्तों की काफी संख्या देखने को मिली। सावन के महीने में लोग भक्ति में डूब कर भगवान शिव की उपासना में लगे हुए हैं। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह क्षेत्र के शिव मंदिरों पर भ्रमण करते रहे।
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार रविवार शाम से ही कावरियों का जमावड़ा दुर्वासा धाम के तमसा, मंजूषा के संगम तट पर होने लगा। उत्सव से दिखने वाले माहौल के बीच भगवा चोले में रंगे युवा, बुजुर्ग, महिला, बच्चे, संगम में डुबकी लगा, भगवान दुर्वेश्वर महादेव, मुंडेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक कर कावर लिए अंपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान किया। सरायमीर, नंदाव, मार्टीनगंज, दीदारगंज, भोरमऊ, सिकरौर, आदि सुदूर गांवों के कावरियों ने जलभिषेक दुग्धाभिषेक किया। क्षेत्र के दुर्वासा धाम के दुर्वेश्वर महादेव, मुंडेश्वर नाथ महादेव, श्री शंकर जी तिराहा, राम जानकी मंदिर, नागा बाबा मन्दिर बाबा परमहंस जी मन्दिर आदि शिवालयो पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, फल फूल, चंदन, आदि से पूजन अर्चन किया। भीड़ को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद यादव, महिला थाना प्रभारी प्रियंका सहित पुलिस प्रशासन व्यवस्था दुरुस्त रखने मंे लगा रहा।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार सावन के दूसरे सोमवार को ग्राम रामपुर कठरवा में पातालपुरी महादेव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालु यहां काफी दूर से भी आते हैं। यह मंदिर बहुत पुराना मंदिर है। इस मौके पर शीतला प्रसाद मिश्र, डॉ.उमेश यादव, भोनू यादव, मुद्रिका यादव, अभिषेक यादव, सतीश यादव, मोहित यादव, जय हिंद यादव, आशीष यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *