सपा से टिकट कटने पर निवर्तमान नपं अध्यक्ष ने दिखाया दम

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही राजनितिक पार्टियों सहित निर्दलीय प्रत्याशियों में नामांकन को लेकर शक्ति प्रदर्शन का दौर भी शुरू हो गया है। ऐसे मे राजनितिक दलों के कार्यकर्त्ता भी अपने अपने प्रभाव को दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नगर पंचायत महराजगंज के निवर्तमान सपा से अध्यक्ष रहीं रेनूदेवी सीताराम कांदू का सपा से टिकट कटने से उनके समर्थकों ने नामांकन में अपनी ताकत दिखायी।
सीताराम कांदू व उनकी पत्नी रेनू देवी विगत दो बार से नगर पंचायत महराजगंज के अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के सिंबल से पदासीन रहे और उनका राजनीतिक जीवन सपा के झंडे के नीचे ही शुरू हुआ तथा कभी भी उन्होंने सपा का दामन नहीं छोड़ा। परन्तु दो बार से सपा से अध्यक्ष रहने के बाद भी अबकी बार सपा ने ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। ऐसे में उनके समर्थक काफ़ी नाराज़ है। गुरूवार को उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मंे नामांकन किया। अपने नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी ताकत और लोकप्रियता विरोधियों सहित अपनी पार्टी को भी दिखाया। उन्होंने अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ पहले बाबा भैरवनाथ का दर्शन किया और नगर पंचायत का भ्रमण कर लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा। उनके नामांकन में भारी भीड़ देखने को मिली। अब देखना यह होगा कि क्या वे अपने विरोधियों सहित सपा को यह बताने में कामयाब हो पाते है कि जनता में उनकी छवि पार्टी द्वारा नामित सदस्य एवं विरोधियों से अच्छी है, यह तो आने वाला समय निश्चित करेगा।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *