जो पेंशन की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले सफाई कर्मियों ने पचपेड़वा घाट तमसा तट पर शहीद जवानों तथा एक पौधा पेंशन के नाम रोपण किया।
सफाई कर्मियों ने पौधारोपण के माध्यम से पुरानी पेंशन की मांग किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि निजीकरण बंद होना चाहिए सरकारी व्यवस्था लागू होना चाहिए। जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि हर रविवार को पुरानी पेंशन के लिए पौधा लगाया जाता है। बॉर्डर पर शहीद हुए जवानों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में लगातार लड़ाई लड़ी जा रही है। हमारे हक की लड़ाई पुरानी पेंशन जब तक लागू नहीं होती है तब तक हम इसी तरह लड़ते रहेंगे। गुलाब चौरसिया ने बताया कि सभी कर्मचारियों का हक है पुरानी पेंशन उनको भी मिलना चाहिए। तमसा तट पचपेड़वा घाट पर चितवन, पाकड़ का पौधा रोपित किया गया।
अटेवा के शिक्षक बद्री प्रसाद गुप्ता ने कहा कि डॉ.राम आशीष सिंह के शहादत को जाया नहीं जाने देंगे। हम अपनी मांगों को बुलंदी के साथ सरकार से मांगते रहेंगे। पुरानी पेंशन लागू होना चाहिए। नवल किशोर ने कहा कि पुरानी व्यवस्था खत्म हो रही है निजीकरण चल रहा है, इसे बंद होना चाहिए। जो पेंशन की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया, रमेश कुमार यादव, राजबहादुर चौधरी, अभय चौहान, सुनील यादव, सुनील सिंह, मनोज मौर्य, दिनेश यादव, राधेश्याम, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *