प्रसपा के पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से किया गया मनोनित

शेयर करे

सृष्टिमीडिया आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव की अध्यक्षता में जिला पार्टी कार्यालय रेलवे स्टेशन रोड स्थित दामोदर पैलेस में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव जवाहिर यादव ने किया।
बैठक मंे जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में महगाई अत्यधिक बढ़ी हुई है। गरीब व मध्यम वर्गीय, कामगार, दलितवर्ग बदतर स्थिति झेल रहा है। भारतीय मुद्रा दिन प्रतिदिन गिरती जा रही है। देश केवल दो पूंजीपतियों अम्बानी और अडानी के हाथों में बेचा जा रहा है। मासिक बैठक में मुख्यरूप से पार्टी की जिला कार्यकारिणी व पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। जिसमें रामलखन यादव को जिला उपाध्यक्ष, राकेश शुक्ल को प्रमुख महासचिव, अंशदार यादव को जिला कोषाध्यक्ष, संतोष यादव यदुवंशी को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, निशा यादव को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के अन्त में वरिष्ठ छायाकार हरीश चौहान के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धान्जलि दी गयी। बैठक में मुख्यरूप से बबिता यादव, डा. राजेन्द्र यादव, सीताराम यादव, रोहित यादव, सूर्यनाथ यादव पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, नायब यादव एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव मो. मोहसिन, सुभाष जैसवारा, मुन्ना यादव, रतन लाल गौतम, रामनरेश यादव, अधार यादव, अजय कुमार गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *