प्रमाण पत्र के लिए सांसद ने सदन में बुलंद की आवाज

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद की समस्याओं के प्रति सदैव गंभीर रहने वाली लालगंज सांसद संगीता आजाद ने गोंड़ जाति को प्रमाण पत्र न जारी होने पर संसद में अपनी आवाज बुलंद करते हुए उन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की।
बुधवार को सदन में संविधान (अनुसूचित जाति) संशोधन विधेयक 2023 पर चर्चा करते हुए लालगंज सांसद संगीता आजाद ने कहा कि गोंड जाति के साथ अन्य चार जातियों का विधेयक संसद में पास होने के बाद भी उनको जनपद आजमगढ़ के साथ अन्य जनपदों में जाति प्रमाण पत्र नहीं जारी किया जा रहा है। उसे जल्दी जारी करने तथा राजभर के साथ साथ अन्य 16 जातियों को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाय।
सांसद ने कहा कि इसके साथ साथ मुझे जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण विधेयक 2023 पर भी बोलने का अवसर मिला जिसमे मैंने आज़मगढ़ ज़िले के लालबिहारी मृतक संघ की परेशानियों और कठिनाइयों के बारे में कहा। उनको जीवित होने के बावजूद मृत घोषित किया गया ऐसे हजारो घटनाएं पूर्वांचल के जनपदों में देखने को मिलती है। इसपर आधारित काग़ज़ फ़िल्म भी बनी है। ऐसे मामलों को सरकार संज्ञान में लेकर कठोर नियम बनाये। उन्होंने कहा कि आज भी जो सरकारी कर्मचारी रिटायर हो गये हैं उनको हर साल अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र देना पड़ता है जिसमें 80-90 वर्ष के कर्मचारियों को देश के विभिन्न महानगरों में संबंधित विभागों में जीवित प्रमाण पत्र देना पड़ता है। मेरी सरकार से मांग है कि रिटायर्ड कर्मचारियों से स्थानीय स्तर पर ही जीवित प्रमाण पत्र ले लिया जाय।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *