सृष्टिमीडिया अतरौलिया (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नंदना बाजार से अपनी दुकान बंद कर दुकानदार अपने घर जा रहा था कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने असलहा सटाकर 37 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पुलिस एफआईआरदर्ज कर छानबीन में जुट गयी।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के अचलीपुर पुर गांव निवासी असरफ पुत्र मुख्तार की नंदना बाजार में रेडीमेड तथा मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार की रात वह अपनी दुकान बंद करके साइकिल से अपने घर अचलीपुर जा रहा था जो दुकान से एक किलोमीटर की दूरी पर है। घर जाते समय रास्ते में गांव के समीप मनियारपुर के पास स्थित पुलिया पर वह पहुचा ही था कि अतरैठ की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश अशरफ को रोक लिये तथा उसमे से एक बदमाश कट्टा दिखाकर उसकी तलाशी लेना शुरू कर दिया और उसके पास रखे 37000 नगदी तथा मोबाइल फोन लेकर भाग गये, जाते-जाते बदमाशों ने धमकी भी दिया कि अगर कहीं फोन करोगे तो अंजाम बुरा होगा। बदमाशों द्वारा कट्टा दिखाये जाने की वजह से अशरफ भयभीत हो उठा और पैसा व मोबाइल लूट जाने के बाद वहां से भागता हुआ अपने घर पहुंचा तथा एक अन्य मोबाइल की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर अशरफ से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की छानबीन की जा रही है। छिनैती की घटना सुनकर पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। अशरफ ने बताया कि बदमाश घटना को अंजाम दे कर अतरौलिया की तरफ भाग गये।
रिपोर्ट-आशीष निषाद