फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बाबा परमहंस जी न्यास ट्रस्ट के तत्वाधान में रामलीला मैदान में आयोजित श्रीराम कथा श्री धाम वृन्दावन से आई देवी गौरप्रिया जी व्यास पीठ से बताया कि राम नाम की लूट है, लूट सको तो लूट। उन्होंने काकभुशुण्डि की कथा के साथ भगवान् श्रीराम के बाल लीला का वर्णन बहुत ही रोचक रूप में सुनाया। विश्वामित्र द्वारा यज्ञ की रक्षा के लिए महाराज दशरथ जी को काफी समझाने के बाद भगवान् श्रीराम लक्ष्मण को गुरु जी के साथ जाने की अनुमति देते हैं। प्रभु राम लक्ष्मण यज्ञ की रक्षा करते हैं और ताड़का वध करते हैं। संगीतमयी भजनों से राम नाम का रसपान कराते हुए श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। देवी गौरप्रिया ने कहा कि माता पिता के साथ बड़ों का सम्मान करना चाहिए। यह सनातन धर्म की सीख है। राम कथा से सभी श्रद्धालु आनंदोत्सव में रहे। इस अवसर पर राजेश मोदनवाल, संजीव बरनवाल, वेद प्रकाश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, ओंकार नाथ, सोहन जायसवाल, सुरेश मौर्य, चम्पा, शान्ति आर्य, रेखा गुप्ता, अनीता, सीमा, उमा, उषा आदि उपस्थित थीं।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय