मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बादल और मौसम की मार वर्तमान मौसम में दलहन और तिलहन और आलू की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। सहायक विकास अधिकारी कृषि मार्टिनगंज राघवेंद्र राय ने बताया कि आलू की पिछली फसल को यह विशेष कर नुकसानदायक मौसम साबित हो रहा है। ऐसे मौसम में झुलसा रोग लगने की प्रबल संभावना बनी रहती है। ऐसे में किसानों को अपनी फसल को बचाने के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि सरसों की अगली फसल में दाने लगने की प्रक्रिया लगभग प्रारंभ हो गई है।यह मौसम अगर कई दिनों तक इसी तरह बना रहा तो माहू कीट के लगने का खतरा बढ़ जायेगा। ऐसे में किसानों को तत्काल दवा का छिड़काव करना चाहिए। श्री राय ने बताया कि बादलों से भरा मौसम गेहूं की फसल के लिए तो बहुत ही फायदेमंद है लेकिन विशेष रूप से आलू की फसल को बचाने की आवश्यकता है। अभी कहीं झुलसा नहीं लगा है लेकिन ऐसे कई दिन बन रहा तो झुलसा की संभावना बढ़ जाती है। वैज्ञानिकों की सलाह पर दवा का छिड़काव करें।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी