आवास का झांसा दे, ले उड़ा महिला के जेवरात

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खालीसपुर में आवास दिलाने के नाम पर महिला का आभूषण लेकर जालसाज फरार हो गये। जालसाजों ने चेक के नाम पर कागज महिला को दियया जिसमें तीन लाख चालीस हजार का एमाउंट भरा है।
खालीसपुर निवासी मुम्ताज अहमद शादी विवाह में बाजा बजाता है। सोमवार को मुम्ताज घर पर नहीं था। बाइक सवार दो लोग पहुंचे और पत्नी शाहजहां ही घर पर थी। बाइक सवारों ने आवास सर्वे करने की बात कही। कहा आप का आवास का पैसा आया है। महिला जालसाजों के झांसे में आ गई। कागजात पर नाम पता लिखने के बाद बोले की छः हजार रुपये पैसा देना पडेगा तभी आवास पास होगा। महिला ने पैसे देने मंे असमर्थता जताई तो बोले आभूषण ही दे दीजिए हम लोग पैसा जमा कर देंगे। जब पैसा दीजिएगा तो आभूषण वापस कर देंगे। महिला झांसे में आ गई और शरीर पर धारण किये सोने चांदी के आभूषण दे दिये। इसके बाद कागज थमाते हुए बोले यह चेक रखे रहिएगा। फर्जी चेक पर तीन लाख चालीस हजार का एमाउंट भी भरा है। आभूषण लेने के बाद दोनो फरार हो गये। घर पर पति मुम्ताज के पहुंचते ही आपबीती बताई। पीड़ित ने आसपास खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। जालसाजों के हाथ लगभग अस्सी हजार के आभूषण लगे हैं।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *