जांच टीम को मिली ठेकमा क्षेत्र की व्यवस्थाएं उत्कृष्ठ

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसी अभियान के अंतर्गत सीएचसी, पीएचसी, आरोग्य मंदिर तथा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
ठेकमा क्षेत्र में गठित जांच टीम ने तीन दिवसीय सघन निरीक्षण अभियान चलाकर कुल 18 केंद्रों की जांच की। टीम में परमेश सिंह एवं सहायक अधिकारी दीपक कुमार शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों की स्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेख/रजिस्टर संधारण, स्टाफ की उपस्थिति तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया।
जांच के उपरांत टीम ने अपनी रिपोर्ट में ठेकमा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को संतोषजनक और व्यवस्थित पाया। मेडिसिन स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला तथा चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ ड्यूटी पर उपस्थित रहे। मरीजों को समयबद्ध परामर्श और उपचार प्रदान किया जा रहा है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और सुदृढ़ हुई है। शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
इस विशेष अभियान से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी गई, बल्कि आमजन में विश्वास भी सुदृढ़ हुआ है। क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें सुलभ, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है।
प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता और प्रशासनिक सतर्कता का यह अभियान स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *