आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज विजरवा बनकट बीएएमएस प्रथम वर्ष के 2025-26 के नवागन्तुक छात्र, छात्राओं का शिष्यपनयन संस्कार का आयोजन संस्थान के चेयरमैन डा.अशोक सिंह एवं बीना सिंह तथा मैनेजिंग ट्रस्टी एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.शौर्य विक्रर्म सिंह की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि जयनाथ सिंह ने आयुर्वेद चिकित्सा की उपयोगिता एवं आयुर्वेद पद्धति अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम का आयोजन डा.पिन्की एवं डा.विशालाक्षी के निर्देशन में आयोजित किया गया।
चेयरमैन डा.अशोक कुमार ने भी आयुर्वेद पद्धति से चिकित्सा एवं निदान के सम्बन्ध में विस्तार से छात्र, छात्राओं को अवगत कराया। संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ ने कालेज के समाज के प्रति किये गये कार्य का विस्तृत वर्णन किया जिसमें मुख्यालय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन एवं कालेज का समाज के प्रति कार्य जैसे कोरोना महामारी का कालेज के चिकित्सा एवं छात्र छात्राओं की सेवा भाव को याद किया। कार्यक्रम के अन्त संस्थान के चेयरमैन ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का सम्मान एवं धन्यवाद किया। नवागन्तुक छात्र, छात्राओं को आयुर्वेदिक पद्धति का अध्ययन कर चिकित्सा पद्धति की सलाह दी।
इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य सच्चिदानन्द, डा.रूद्रमणी दीपक, डा. सुनील, उमेश यादव, डा.चन्द्रमौली सिंह, डा.चन्दन कुमार गुप्ता, डा. विनोद कश्यप, डा.विभूति मिश्रा, डा.पिन्की, डा.विशालाक्षी मिश्रा, डा. आस्था वर्मा, डा.स्मिता झा, डा.शिशिर मिश्रा, डा.डीपी सिंह, डा.रामकेश यादव, डा.सुभग मौर्य, डा.जगदीश सिंह, डा.अनुराग साहू आदि उपस्थिति थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार