पति ने रचायी दूसरी शादी पहली पत्नी पहुंची घर परिजन घर छोड़कर फरार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र का एक मामला पूरी तरह से चर्चाओं में है। दरअसल कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठगोविंद के रहने वाले एक युवक ने पहले भोपाल की रहने वाली एक विधवा महिला से शादी करके 13 साल तक उसके साथ रहा और फिर गांव में आकर दूसरी शादी कर ली। जब पहली पत्नी को यह बात पता चली तो वह कप्तानगंज के मठगोविंद गांव में स्थित युवक के घर पर पहुंची और वहीं पर अपना डेरा डाली हुई है।
आजमगढ़ जिले के मठगोविंद के रहने वाले जितेंद्र कन्नौजिया रोजी रोटी के सिलसिले में गुजरात रहते थे। वहीं पर उनकी मुलाकात भोपाल की रहने वाली रानी लोधी नामक महिला से हुई जिसका पति पहले ही मर चुका था। विधवा महिला के साथ जितेंद्र का प्रेम प्रसंग चलने लगा। कुछ दिन बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर लिया। लगभग 12 वर्षों तक युवक रानी के साथ रहा लेकिन बीते मई माह में उसने घर आकर दूसरी शादी कर ली। यह बात जैसे ही रानी को पता चली तो वह पूरी तरह से परेशान हो गई। उसने जितेंद्र से सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन जब सम्पर्क नहीं हो पाया तो वह सीधे जितेंद्र के घर आ गई। जितेंद्र के घर वालो ने उसे भगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं भागी। अन्त में जितेंद्र के परिवार वाले खुद घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत डायल 112 और स्थानीय थाने पर दी लेकिन उसकी एक न सुनी गई। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले छह दिनों से घर के बाहर जमीन पर सो रही है और किसी तरह से अपना जीवन यापन कर रही है। यही नहीं उस महिला के साथ उसकी 12 वर्षीय पुत्री भी है। उसका कहना है कि उसके पास जो भी रुपये थे वह सब खत्म हो गए। अब वह भूखों मरने के कगार पर है।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *