त्योहार की चल रही थी तैयारी, हो गया दर्दनाक हादसा
बलिया। मकर संक्रांति के पूर्व रसड़ा कोतवाली के खड़सरा में धान कुटाई मशीन की ट्राली असंतुलित होकर पलट गयी। जिसके नीचे दबकर राधे किशन सिंह उर्फ गांधी सिंह (65) की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार, राधे किशन के घर मकर संक्रांति पर्व की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अपने खेत का धान कुटवाने के लिए धान कुटाई मशीन को अपने ही घर पर बुलाये थे। इस बीच धान कुटाई ट्राली का चालक गाड़ी को उचित स्थान पर खड़ा करने का प्रयास कर रहा था। तभी धान कुटाई मशीन की ट्राली असंतुलित होकर पलट गयी। जिसमें दबकर राधे किशान गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे में गंभीर रूप से घायल राधे किशन को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में करूण क्रंदन मच गया।