शादी के बाद लड़की ने ससुराल जाने से किया इंकार

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया))। सरायमीर थाना क्षेत्र के पुरा कोहराना गांव निवासी अमरीका प्रसाद के बेटी की शादी अम्बेडकर नगर के जैदपुर थाना क्षेत्र निवासी हमदही गांव के जियालाल के बेटे मनोज से 22 नवंबर को थी।
सरायमीर थाना क्षेत्र के पूरा कोहराना में आई लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों की खूब आवा भगत की। रात भर खूब धूमधाम से शादी का आयोजन हुआ। लोगों में बहुत खुशी थी। सुबह तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। सुबह खिचड़ी खाने के बाद जब माड़ो हिलाने की रस्म अदायगी आई तो वहां पर दुल्हा के चाचा मोतीलाल ने माड़ो हिलाई के रस्म के बदले भैंस मांगने लगा। भैंस मात्र दो दिन की बच्चा दी हुई थी जिस पर घर वालों ने समझाया कि एक सप्ताह बाद लेकर चले जाइएगा। दूल्हे के चाचा ने घर वालों की बात नहीं माना और रस्म अदायगी के लिए एक लाख रुपए की मांग कर दिया। जिस पर दुल्हन ने नाराज होकर ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इसकी सूचना लोगों द्वारा सरायमीर पुलिस को दी गई। दुल्हन को पुलिस व संभ्रांत लोगों द्वारा समझाने की कोशिश की गई। लेकिन लड़की ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। जब ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक लाख रुपए की मांग किया गया तो उस पर दुल्हन के पिता अंबिका प्रसाद बेहोश हो गए। स्वजनों द्वारा उनको सरायमीर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और संभ्रांत व्यक्तियों का तांता लगा हुआ था लेकिन दुल्हन ससुराल जाने से इंकार करती रही।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *