दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर युवती ने दी जान

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भरसानी गांव में युवती ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के इंदरपट्टी, भरसानी गांव निवासी किशोर की पुत्री अमता उर्फ बितनी उम्र 18 वर्ष ने बीती रात भूसे के घर में दुपट्टे के सहारे छत की कुंडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब घर से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी तत्पश्चात देखा कि भूसे के घर में दुपट्टे के सहारे उसकी लाश लटक रही है। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी अतरौलिया को दी। सूचना पर प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ करने लगी। परिजनों ने बताया कि रात में अमता सभी लोगों को खाना खिलाकर अपने कमरे में सोने चली गई जब सुबह देखा गया तो भूसे के घर मे उसकी लाश दुपट्टे के सहारे लटकती मिली। परिजनों के अनुसार परिवार में किसी प्रकार का कोई विवाद भी नहीं था। मृतका तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी जो कक्षा 7 तक ही पढ़ी लिखी थी, वहीं मृतका के पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे। वह इस घटना से मृतका की मां सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल है। तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *