आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र श्रीवास्तव के जनपद में आगमन पर सठियांव में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही जनपद इकाई की ओर से उन्हें गुलदावरी व अशोक का पौधा भेंट कर संदेश दिया गया कि यहां के लोग वायु प्रदूषण कम करे के प्रति सजग रहते हैं।
स्वागत से अभिभूत राघवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि यहां के कर्मचारियों का कार्य सराहनीय है। सभी लोग अपने ग्राम पंचायत में सफाई के साथ इसी तरह से एक पौधा भी लगाते रहिए। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री ओंकारनाथ, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौहान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला संगठन मंत्री अखिलेश कुमार यादव ,जिला पर्यवेक्षक जिलाजीत राय, जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, पल्हनी ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, सठियांव ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, विनोद कुमार, संजय यादव, बृजेश चौहान, जनार्दन यादव, मुरली यादव, राधेश्याम विनोद, कुमार यादव, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार