आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छांऊ-परशुरामपुर मार्ग पर स्थित एक गैस एजेंसी की डिलीवरी वैन संजरपुर बाजार की तरफ गैस डिलीवरी के लिए जा रहा था कि मंगई नदी पुल पार करते ही लूसा मुबारकपुर गांव के पास बैन अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गई। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर लगाकर वैन को सीधा कर निकला गया तथा चालक को हल्की फुल्की चोट आई लेकिन सुरक्षित बैंन से निकाल लिया गया सूचना पाकर गैस एजेंसी के मालिक मौके पर पहुंचकर गैस सिलेंडर सहित वाहन को खींच कर एजेंसी ले गये।