वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने की कर रहे कोशिश
सागोबांध-सोनभद्र (सृष्टि मीडिया)। बभनी क्षेत्र के चौना ग्राम सभा के बहेराडोल के जंगल में बीते बुधवार को अचानक आग लग गई थी। उस समय धीरे-धीरे आग जल रही थी। लेकिन जैसे जैसे हवा चली, आग फैलने लगी। नतीजतन शुक्रवार तक आग जंगल के बड़े हिस्से तक फैल गई। शुक्रवार को वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं। आग से लाखों की वन सम्पदा को नुकसान पहुंचा है।
ग्रामीणों में दहशत का माहौल
बतादें, जंगल किनारे के कास्तकारों के भी पेड, पौधे और रखें फसल का भी भारी नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान दीनदयाल ने बताया कि गाँव की रहने वाली बसमतिया का मकान भी जल गया है। घर में रखे नगद दस हजार रुपये और सभी समान जल कर राख हो गए हैं। जंगल किनारे रहने वाले महेश्वर, मोगल गुप्ता, राजकुमार प्रजापति, अनमोल, शैलेश कुमार, सूरज, राजदेव सहित आसपास के लोग ग्राम प्रधान दीनदयाल के नेतृत्व में आग बुझाने का प्रयास करते रहे पर आग पर कोई काबू नहीं हो सका। हवा जितना तेज रफ्तार से चल रहा है उसी तरह आग फैसला जा रहा है। लोगों में भय है कि कहीं आग गाँव तक न पहुँच जाए। प्रधान ने दुद्धी एसडीएम को सूचना दी है। फायरब्रिगेड मंगाने का बहुत प्रयास किया पर खबर लिखे जाने तक कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी थी।