अज्ञात कारणों से लगी आग, चार की गृहस्थी राख

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के बीवी पखनपुर गांव में गुरुवार की सुबह अनुसूचित बस्ती में सुनील कुमार पुत्र भुलई के घर पर उनके दो पुत्र आजाद और युवराज का एक साथ जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। टेंट का सामान लाकर रख दिया गया था। खाना बनाने की तैयारी चल रही थी कि अचानक घर के दक्षिण तरफ बांस की खूंटी के पास स्थित घूर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। यही आग धीरे-धीरे अनिल पुत्र भुलई की मंडई में आग लग गई जिसके बाद यह आग विकराल रूप धारण करते हुए हवा के झोंकों से जन्मदिन की तैयारी कर रहे सुनील कुमार पुत्र भुलई के रिहाईसी मंडई में पहुंच गई। आगलगी से अफरा तफरी मच गई। जन्मदिन की सारी तैयारियां फेल हो गई। आग इतनी विकराल हो गई की तीसरी मंडई रामप्यारे पुत्र रामकिशोर के घर को अपने आगोश में ले ली। वहीं बगल में सुरेंद्र पुत्र भुलई की मंडई भी इसी के चपेट में आ गई। वही बगल में रमेश पुत्र धर्मराज की मंडई भी चपेट में आ गई। इसके बाद गांव में हाहाकार मच गया। लोग जैसे-तैसे पानी की बाल्टी लेकर दौड़े हैंडपंप के भरोसे आग पर काबू पाने की कोशिश की जाने लगी। इसके बाद अहरौला पुलिस को इसकी सूचना दी गई। दो 112 नंबर की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने भी पूरा सहयोग किया इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना की गई बूढ़पुर के भटौली से 20 मिनट के अंदर ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। तब जाकर 3 घंटे के अथक प्रयास के बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिसकर्मी और कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। संजोग था कि हवा का वेग बहुत ही कम था नहीं तो धीरे-धीरे पूरी बस्ती जलकर खाक हो जाती।
फिलहाल इस आग लगी में सबसे ज्यादा सुनील कुमार और रामप्यारे का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है जिनका कुछ भी नहीं बचा। सुनील का तो 50 हजार नगदी जलकर खाक हो गया। राशन से लेकर कपड़े तक जलकर खाक हो गए जो बचा तो वही जो तन पर था। परिवार के लोगों का बुरा हाल था। रो-रोकर बच्चे बिलख बिलख कर रो रहे थे। राजस्व निरीक्षक गया प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्षति का आकलन किया। लगभग दस लाख का नुकसान बताया जा रहा है। इस आग लगी में सुनील कुमार 45 वर्ष अनिल कुमार 40 वर्ष आग लगी में बचाने में झुलस गए हैं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *