जनपद में अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्यौहार

शेयर करे

आजमगढ़। जनपद में ईद-उल-अजहा का त्यौहार शांति और सौहार्द्र के बीच सकुशल सम्पन्न हुआ। लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की बधाइयां दी। रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों में नमाज पढ़ी तत्पश्चात कुर्बानी की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा जनपद के कोतवाली व रानी की सराय, निजामाबाद, सरायमीर थाना क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न नमाज स्थलों पर भ्रमण कर सुरक्षा व शांति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। ईदगाहों के बाहर मेले सा समां देखा गया और बच्चों के मनपसंद गुब्बारे तथा अन्य सामान खरीदते हुए देखे गए। बच्चे गुब्बारा तथा खिलौना आदि खरीद कर पर्व की खुशियां मना रहे हैं और क्षेत्र में अमन और शांति के बीच कुर्बानी का अमल पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *