टेबलेट पाकर खिले छात्रों के चेहरे

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी नीतियों के तहत तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य को साकार करने हेतु समेदा स्थित ओंकार प्राइवेट आईटीआई कालेज में टेबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू व विशिष्ट अतिथि जिलामंत्री भाजपा अभिषेक सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री श्रीकृष्ण किशन व पवन सिंह नीलकंठ ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों द्वारा 37 पात्रों को टेबलेट वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि अखिलेश मिश्र गुड्डू ने कहा कि निःशुल्क टेबलेट वितरण सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच से आज के इस परिवेश में गांव गरीब का बच्चा भी डिजिटल से दूर न हो, इसके लिए टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्ट फोन मुहैया कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहाकि टेबलेट का सदुपयोग करेंगे तो दुनिया की सभी जानकारी एक क्लिक में आपके पास उपलब्ध हो जाएगी वहीं अगर इसका दुरूपयोग किया जाएगा तो यह आपको अपने लक्ष्य से भटका देगा। तकनीकी शिक्षा में टेबलेट सबसे कारगर हथियार साबित होगा, जिसे बढ़ावा देने का काम भाजपा सरकार कर रही है। कार्यक्रम को किशन सिंह, ने भी संबोधित किया। आंगतुकों के प्रति आभार प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने प्रकट किया। इस अवसर पर राजेंद्र गिरी, विद्या सागर गौतम, प्रकाश यादव प्रधान, विजय यादव, य, अजय गोंड आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रेम नारायण सिंह व संचालन राम चरण गौतम ने किया।
रिपोर्ट- दीपू खरवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *