बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के नरफोरा स्थित प्रियंका निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 67 छात्र, छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मनोज मिश्रा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक मंडल आजमगढ़ और विशिष्ट अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार लैपटॉप टैबलेट वितरित करके छात्रों के भविष्य को उज्जवल करना चाहती हैं। आज के युग में टेक्निकल शिक्षा के लिए लैपटॉप टैबलेट की अत्यंत आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि ने भी कार्यक्रम कार्यक्रम को संबोधित किया। कालेज के प्रबंधक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टैबलेट की उपयोगिता को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। इस मौके पर नीरज पांडेय, आलोक कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, संतोष कुमार सिंह, अमित सिंह, प्रदीप कुमार, बबलू यादव, रणजीत सिंह, मकबूल, शिव प्रसाद यादव, पंकज पांडेय, प्रीति पाठक, पुष्पा यादव, गट्टू सिंह, विनोद तिवारी, उषा तिवारी, श्रवण तिवारी, मुक्तिनाथ नाथ पाठक, विंध्याचल सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता नन्हे सिंह ने किया।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह