आवास की चाभी मिलते ही खिल उठे लाभार्थियों के चेहरे

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने पर 16लाभार्थियों को खण्ड विकास अधिकारी बाबूराम पाल ने चाभी प्रदान की साथ ही दो लाभ्यथियो को स्वीकृति पत्र दिया गया। आवास की चाभी मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
फूलपुर ब्लाक के पंचायत सभागार में मंगलवार को प्रधान मंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास के पात्र लाभार्थियो को एक सादे समारोह में खण्ड विकास अधिकारी फूलपुर बाबूराम पाल सहित एडीओ आईएसवी प्रमोद कुमार यादव एडीओ समाज कल्याण गौरव यादव एडीओ पंचायत चन्द्रप्रकाश दुबे की उपस्थिति में आवास की चाभी प्रदान की गयी। ग्राम पंचायत कतरा नूरपुर निवासी 16 सहित जोमा चमावा डारिडीह सेखवलिया कनेरी के एक एक लाभ्यार्थी को आवास निर्माण पूर्ण होने पर आवास की चाभी प्रदान की गई। साथ ही पुष्पनगर ग्राम पंचायत के दो पात्र लाभार्थी को प्रथम क़िस्त के रूप में स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर एडीओ प्रमोद कुमार यादव एडीओ समाज कल्याण गौरव यादव एडीओ पंचायत चन्द्रप्रकाश दुबे बृजेश कुमार अखिलेश अरविंद शैलेन्द्र सन्देश अनूप सुनील कुमार रामजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
लालगंज संवाददाता के अनुसार मंगलवार को विकास खंड के एडीओ पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को सदस्य विधान परिषद विक्रांत सिंह रिशु तथा खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह द्वारा आवास पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को गृह प्रवेश कार्यक्रम में उनको प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। सदस्य विधान परिषद का प्रधान संघ के अध्यक्ष आनंद यादव प्रधान, प्रधान रविंद्र राय, संतोष सिंह, संजय राय, संजय सिंह, सोनू तिवारी, बिक्कू सिंह, शैलेश पाठक सहित तमाम लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन ग्राम विकास अधिकारी गणतंत्र श्रीवास्तव व अध्यक्षता प्रधान संघ अध्यक्ष आनंद यादव ने की।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय/मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *