रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र मे चौबीस घंटे से रुक रुक हुई बारिश से एक तरफ गर्मी से राहत मिली वही अब किसान खेतीबाड़ी मे जुट गये है। गर्मी के चलते धान की बेहन देर से पडने के कारण धान रोपाई भी देर से होगी। क्षेत्र मे गुरुवार को दिन से लेकर शुक्रवार को सुबह तक बारिश होती रही। शुक्रवार को भी अच्छी बारिश हुई। बारिश होते ही हाइवे अंडरपास मे जलभराव हो गया। कस्बे की नालिया जाम होने से भी सडांध हो रही है। मध्य भाग मे काशीगोमती बैंक के पास भी जलभराव हो गया। इस बार धूप गर्मी के चलते धान की बेहन देर से डाली गयी। वैसे संडाधान रोपाई शुरु हो गयी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा