परीक्षाफल पाकर खिले सीपीएस के छात्र-छात्राओं के चेहरे

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेन्ट्रल पब्लिक कूल जाफरपुर आजमगढ़ में कक्षा नर्सरी से कक्षा-9 एवं कक्षा-11 के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा-फल का वितरण किया गया।
जिसमें कक्षा बालवाटिका-1 के प्रणव दूबे ने 92.25 प्रतिशत (प्रथम), कक्षा बालवाटिका-2 के मोहम्मद अर्ष 96.50 प्रतिशत (प्रथम), कक्षा बालवाटिका-3 के सत्यम यादव 98.13 प्रतिशत (प्रथम), कक्षा-1 के ईषानी राय ने 99.20 प्रतिशत (प्रथम), कक्षा-2 के जोहेब अली ख़ान ने 99.13 प्रतिशत (प्रथम), कक्षा-3 के अथर्व उपाध्याय ने 96.43 प्रतिशत (प्रथम), कक्षा-4 के अयान अहमद ख़ान ने 98.79 प्रतिशत (प्रथम), कक्षा-5 के प्रतीक रंजन ने 97.43 प्रतिशत (प्रथम), कक्षा-6 के अभिनव गुप्ता ने 99.14 प्रतिशत (प्रथम), कक्षा-7 की आर्यन यादव ने 95.57 प्रतिशत (प्रथम), कक्षा-8 की साक्षी यादव ने 98.39 प्रतिशत (प्रथम), कक्षा-9 की अंशिका यादव ने 96.60 प्रतिशत (प्रथम) एवं कक्षा-11 बायोग्रुप की महक यादव ने 90.13 प्रतिशत (प्रथम) व कक्षा-11 मैथ्स ग्रुप की श्रुति यादव 84.92 प्रतिशत (तृतीय) कक्षा-11 कामर्स ग्रुप की श्रेया सिंह ने 87.62 प्रतिशत (प्रथम), एवं कक्षा-11ह्यूमिनीटीज़ ग्रुप की सुनंदा यादव ने 96.28 प्रतिशत (प्रथम), स्थान प्राप्त कर अपना और विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया।
विद्यालय के संस्थापक अयाज अहमद खाँ एवं चेयर पर्सन तरन्नुम खानम ने सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रेखा सिंह ने सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों का अभिवादन एवं आभार प्रकट किया। विद्यालय के प्रबन्धक नवाज अहमद खाँ ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अभिभावकों का हार्दिक अभिवादन कर धन्यवाद किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *