रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के घाटीपट्टी गांव में शनिवार को सुबह पंखे में करेंट उतरने से किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कनेहरा गांव निवासी राजदेव विश्वकर्मा की ससुराल रानी की सराय थाना क्षेत्र के घाटीपट्टी गांव में है। राजदेव का 14 वर्षीय पुत्र अरुण विश्वकर्मा ननिहाल मंे ही रहता था। शनिवार को सुबह ननिहाल में परिजन खेत मंे कार्य के लिए चले गये। घर पर अरुण अकेले था। कमरे में चल रहे फर्राटा पंखे को घुमाने के लिए ज्यों ही स्पर्श किया पंखे में करेंट प्रवाहित होने से पकड़ लिया। कुछ देर बाद परिजन घर पहुंचे तो देखा अरुण जमीन पर गिरा पड़ा है। अरुण को लेकर स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गये जहां मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों मंे बडा था। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा