देशभक्ति नारों से गुंजायमान रहा जनपद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को तिरंगे के महत्व के बारे में बताया जा रहा है।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य के निर्देश पर महाविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस और रोवर्स/रेन्जर्स के कैडेट्स के साथ अन्य छात्र छात्राओं ने तिरंगा रैली निकालकर जनमानस में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के बोध के साथ ही उसके गौरव को भी जगाने का प्रयास किया। रैली को प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांधी तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे से होकर वापस महाविद्यालय पर समाप्त हुई। इस अवसर पर प्रो.गीता सिंह, ले. डॉ.पंकज सिंह, डॉ.राजेश कुमार, डॉ.अवनीश राय, डॉ.कृष्णानंद पांडेय, डॉ.अमित सिंह, डॉ.शैलेन्द्र यादव, डॉ.संजय गौड़, विपिन अस्थाना, युगान्त उपाध्याय, नुरुल अज़ीज़, आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में बुधवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर से कस्बे के विभिन्न मार्गाें से होते हुए गाजे बाजे के साथ ठाकुरद्वारा चौक से टाउन एरिया कार्यालय तथा शिवाला घाट होते हुए पोस्टर बैनर तथा तिरंगा झंडा के साथ छात्र-छात्राओं तथा समस्त स्टाफ के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य शौकत अली सिद्दीकी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रदेश सरकार का सराहनीय कार्यक्रम है हम सभी को अपने घरों पर तिरंगा झंडा लहराना चाहिए। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने सभी का आवाहन किया कि वह अपने घरों पर तिरंगा झंडा लहरा कर देश की आजादी में शहीद हुए महापुरुषों को नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस अवसर पर राम सुधार, डॉ.दिनेश प्रताप सिंह, सभापति तिवारी, गणेश राम सोनकर, गिरीश यादव, उमेश राय, सत्येंद्र सिंह, रंजीत सोनकर, रहमान, संत प्रकाश, सत्येंद्र पांडे, अमिताभ त्रिपाठी, राजमणि सिंह आदि उपस्थित रहे।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के परिषदीय विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा रवि प्रकाश के निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेडी एवं प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी पर बच्चों एवं अध्यापकों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन पूरे जोश एवं उमंग के साथ किया गया। यह कार्यक्रम अनुदेशक मनीष कुमार गुप्ता की देख रेख में सम्पन्न हुआ। प्रधानाध्यापक श्याम सुन्दर तिवारी एवं दिनेश यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामानंद प्रजापति, अश्वनी तिवारी, महिमा राय, देवेंद्र कुमार, सुशील सिंह, संदीप सरोज, अनिल कुमार, रेनू सिंह आदि उपस्थित रहीं।
मार्टिनगंज प्रतिनिधि के अनुसार कंपोजिट विद्यालय कुंभ के परिसर में बच्चों ने बुधवार को देशभक्ति से समर्पित माहौल में अपने हाथों से तिरंगा तैयार किया। रंग-बिरंगे कागज चार्ट पेपर और रंगों की मदद से बच्चों ने बड़े ही उत्साह और लगन के साथ झंडा बनाया। तिरंगे को विद्यालय परिसर में लहराते हुए छात्रों ने देश के प्रति अपने प्रेम और गर्व को व्यक्त किया, साथ ही सेल्फी भी ली। प्रधानाचार्य सुनील राय ने कहा कि यह पहल बच्चों में न केवल देश भक्ति की भावना को प्रबल करती है बल्कि उनकी रचनात्मक सोच और कला कौशल को भी निखरती है। इस मौके पर अपील सरोज, अभिषेक, संतरा, गीता, ग्राम प्रधान संजय आर्य एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *