धरने के माध्यम से मृतक संघ ने उठाई आवाज

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। न्याय की मांग को लेकर एक बार फिर मृतक संघ सड़क पर उतरा। कलेक्ट्रेट व आसपास क्षेत्रों में भ्रमण व रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। संघ के अध्यक्ष लालबिहारी मृतक ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गैस, लालटेन, टार्च के उजालों से दिन में कलेक्ट्री, दीवानी क्षेत्र की सड़कों पर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। बताया कि 30 जुलाई 1976 को ग्राम खलीलाबाद के भू-राजस्व अभिलेखों में जीवित को मृत घोषित कर दिया गया था।
मुख्य राजस्व अधिकारी व जिलाधिकारी के आदेश 30 जून 1994 को 18 वर्ष में मुर्दा से पुनः जिन्दा कर दिया गया, लेकिन 1994 के जिलाधिकारी के आदेश की फाइल व 30 जुलाई 1976 को जीवित को मृत घोषित की गयी सरकारी दोनों फाइल गायब करने व साक्ष्य मिटाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। हमारे जैसे तमाम लोग अन्याय के शिकार हुए है और खुद को जिंदा साबित करने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी, जिसमें काफी धन खर्च हो गया। लालबिहारी ने भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *