अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के भदेवा मझौली गांव के सिवान में बुधवार दोपहर को लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही आला अधिकारी, डॉग स्क्वायड फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मुख्य आरोपी इंद्रेश को मदियापार से गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। शुक्रवार देर शाम मृतका का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। महिलाएं दहाड़े मार-मार रोने लगी तो वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढस बांधने में जुट गए।
मृतका के शव को देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में बहिरादेव स्थान पर दफन दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि लोगों को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। पीड़ित परिवार ने कहा कि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य अभियुक्त के साथ कोई अन्य अभियुक्त भी हो तो उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिले। वहीं परिजनों समेत स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे कृत्य करने वाले अभियुक्तों को सिर्फ फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
रिपोर्ट-आशीष निषाद