आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शौर्य और पराक्रम के प्रतीक 25वीं कारगिल विजय दिवस मेहता पार्क में शहीद स्मारक पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में मनाया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने वीर शहीदों को नमन करते हुए दीप प्रज्वलित पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री राय ने कहा मां भारती की सेवा में आन बान शान के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले मां भारती के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर 25वीं कारगिल दिवस मनाया गया। देश अपने वीर बलिदानियों का युगों युगों तक ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा हम लोग हमारी पार्टी तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन कर रहे ना रहे ऐसे सिद्धांतों पर चलने वाले भाजपा के कार्यकर्ता हैं। इस मौके पर लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, लक्ष्मण मौर्य, मिथिलेश चौरसिय,ा मोनू विश्वकर्मा, चंदन तिवारी, संजीव सिंह, बच्चा, अश्विनी मिश्रा, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, मुंशी निषाद, मुन्ना यादव, हरिकेश राजभर, हरेंद्र चौहान, नीरज सिंह, पप्पू चौहान, सौदागर भारती, धनंजय सिंह बाऊ, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार