रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने कहा कि डिजिटल इण्डिया की ओर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटाइलेजन में भारत तेजी के साथ पूरे विश्व में एक महाशक्ति बनकर उभरा है। इसके सुखद परिणाम निकट भविष्य में सभी को नजर आयेंगे।
श्री पाठक शुक्रवार को पूर्वांचल पीजी कालेज रामसुन्दरपुर, रानी की सराय के प्रांगण में टेबलेट वितरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि सहित अखिलेश मिश्र गुड्डड्ढू, कालेज प्रबन्धक पवन मिश्र, प्रबन्ध समिति के पंकज मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। टेबलेट वितरण योजना के तहत कुल 272 छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किया गया। टेबलेट पाने वालों में पूर्वांचल पीजी कालेज के 235 एवं पूर्वांचल प्राइवेट आईटीआई के 37 छात्र-छात्रा शामिल रहे। टेबलेट पाकर सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर जयराम उपाध्याय,, हरीश तिवारी, राजबहादुर सिंह, दीनानाथ मिश्र, अखिलेश मौर्य, डा.उमेश चन्द पाण्डेय, अजीत कुमार मिश्र, विपिन कुमार दूबे, मणीन्द्र सिंह, अवनीश राय, अनुज राय, जयहिन्द कुमार, चन्द्रजीत विश्वकर्मा, अजय भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा