शहर को जल्द मिलेगी बंदरो के आतंक से मुक्ति: सूरज

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व मैंने आज़मगढ़ के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से मिलकर शहर को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने का ज्ञापन दिया था। उक्त के क्रम में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग आज़मगढ़ ने पत्र भेजकर अवगत कराया है कि शासन द्वारा राजस्व तहसीलदारों को इसके लिए अधिकृत कर दिया है। सोमवार को इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से उनके कार्यालय में वार्ता हुई। उनके द्वारा इसके लिये ठोस कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है जिसमें, बंदरों को बिना चोट पहुंचाए पकड़कर शहर से दूर जंगलों में भेजा जाएगा। लेकिन उससे पहले वहां पर उनको बसाने की भी ठोस राजनीति बनाया जाएगा कि वो वापस न लौट आएं। इसके लिए सभी स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। बंदरों को विभाग द्वारा व संगठनों के माध्यम से सदैव पर्याप्त मात्रा में फल आदि उपलब्ध कराया जाएगा जिससे उनका ठीक प्रकार से पुनर्वास भी हो सकेगा व शहर वासियों को बंदरों की समस्या से बहुत जल्द ही राहत मिल सकेगी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *