अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र में सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह ने क्षेत्र के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया। चेकिंग से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान चार बकायेदारों से 2.85 लाख रुपए की वसूली की गयी।
गुरुवार को सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह ने संग्रह टीम के साथ बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया जिनमें मुख्य रूप से बेरमा निवासी बिरेंद्र यादव से स्टैम्प बकाया पर एक लाख रुपए का चेक लिया वहीं अखईपुर निवासी योगेंद्र यादव विद्युत बकाया नगद 30 हजार रुपए व चांदपार निवासी अबुलैश से विद्युत बकाया नगद 20 हजार रुपए की वसूली हुई। कुल चार बकायेदारों से 2.85 लाख रुपए की अभियान चलाकर वसूली की गई। सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने बताया कि सगड़ी क्षेत्र के रौनापार बिलरियागंज महाराजगंज में भी संग्रह टीम बकाया वसूली के लिए रवाना की गई है। संग्रह टीम में मुख्य रूप से जनार्दन सिंह कमलेश प्रजापति श्रीराम यादव आदि अमीन शामिल हैं।
रिपोर्ट-फहद खान