धूमधाम से मनायी जायेगी वीरांगना दुर्गावती की जयंती

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा लालगंज व आजमगढ़ के बैनर तले गोंड खरवार जनजाति समाज द्वारा 5 अक्टूबर को भाजपा कार्यालय आजमगढ़ पर वीरांगना महारानी दुर्गावती जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में समाज के लोगों ने बैठक कर रणनीति बनायी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल एवं सूरज प्रकाश श्रीवास्तव होगें। कार्यक्रम की रूपरेखा दोनों जिला के एसटी मोर्चा के संयोजक भीम प्रसाद गोंड आजमगढ़ व दीपचन्द प्रसाद गोंड लालगंज तथा दोनों जिला के सह संयोजक देवेश गोंड आजमगढ़ व सुरेश गोंड लालगंज एवं सभी गोंड खरवार जनजाति समाज के उपस्थिति में मनाया जाएगा। अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष शिवचन्द गोंड आजमगढ़ व कमलाकांत गोंड लालगंज की उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा के प्रदेश मंत्री सत्येंद्र गोंड होंगे। कार्यक्रम के बाद गोंड खरवार जनजाति समाज के लोगों द्वारा कार्यालय भाजपा आजमगढ़ से डीएम कार्यालय तक एक जुलूस के माध्यम से डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर फूलचन्द गोंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, शिवचंद गोंड, श्री प्रसाद गोंड, जयशंकर प्रसाद गोंड, राम सकल धुरिया, विजय गौड़, उदित नारायण गोंड़, अजय गोंड, राजन गोंड, रवि गोंड़, हंसराज गोंड़, राहुल गोंड़, मनीष गोंड़, अरूण गोंड़, दरबारी गोंड़, विजय गोंड़ आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *