चेतना दिवस के रूप में मनायी गयी स्व.ज्ञानी जैल सिंह की जयंती

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं पूर्वांचल जन मोर्चा वं अखिल भारतीय ठठेरा कसेरा ताम्रकार महासभा व अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह की 109वीं जयंती चेतना दिवस के रूप में मनायी गयी। अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अवधेश ठठेरा एवं संचालन जिला प्रभारी चंद्रमी गौतम ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महासभा व मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक रालोजपा उत्तर प्रदेश शिव मोहन शिल्पकार द्वारा श्री सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने लोगों से श्री सिंह की विचारधारा पर चलने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि जातिगत जैसी कूटनीतियों को समाप्त करने की आवश्यकता है। वे देश के सातवें राष्ट्रपति थे सिख धर्म के विद्वान व पंजाब के मुख्यमंत्री एवं देश के गृह मंत्री व रक्षा मंत्री रहते हुए देश के सर्वाेच्च पद राष्ट्रपति पद से सुशोभित हुए। देश प्रेम उनकी रगों में कूट-कूट कर भरा हुआ था। उपस्थित पदाधिकारियांे एवं कार्यकर्ताओं ने अपना अटूट विश्वास प्रकट करते हुए जनहित में सदा समर्पित रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ब्रह्मदेव राय, रतन राय, राजकुमार ठठेरा, ज्ञान प्रकाश गौतम, श्रीराम भारती, सनरूद शर्मा, पुष्पा गौतम, सुलेखा यादव, मुन्नी यादव, संजू गोंड, माधुरी गौतम, ऊषा गौतम, सुनीता विश्वकर्मा, रामसरन राम, नूरसबा आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *