लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव बाजार में एक लड़की सामान लेने आई हुई थी कि उसकी साइकिल एक उचक्के द्वारा उड़ा दी गई। इसका सीसीटीवी फुटेज कैमरे में कैद भी हुआ है और खूब वायरल हो रहा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार प्रियंका प्रजापति पुत्री रमेश प्रजापति निवासिनी ग्राम बेरमा विशंभरपुर थाना देवगांव शुक्रवार को अपने घर से साइकिल से देवगांव बाजार सामान लेने आई हुई थी। वह दोपहर तीन बजे के करीब अपनी साइकिल नंदापुर ग्राम प्रधान आनंद यादव के कार्यालय के सामने खड़ी करके दूसरी पटरी पर सामान लेने चली गई। इसी बीच अज्ञात उचक्के द्वारा उसकी साइकिल चुरा ली गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई है। सामान लेकर वापस आने पर पीड़िता प्रियंका जब साइकिल खड़ी करने के स्थान पर पहुंची तो उसकी साइकिल गायब मिली। समाचार लिखे जाने तक पीड़िता देवगांव कोतवाली में तहरीर देने गई हुई थी।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद