दीदारगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के सानिध्य में मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव के प्रांगण में कम्बल वितरण समारोह हुआ। समारोह में दीदारगंज क्षेत्र के दर्जनों गावों के जरूरतमंद 500 लोगों को देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सदस्य, सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल के प्रबन्धंक दुर्गेश सिंह के हाथों कम्बल बितरित किया गया। कम्बल पाते ही पात्रों के चेहरे पर राहत की लकीर दिखने लगी। इस अवसर पर दुर्गेश सिंह ने कहा कि प्रतिवर्षाे की भाति इस बार भी समाज के जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव, अभिषेक अस्थाना, दीपक कुमार मौर्य, रविकांत पटवा, साहिल आजमी, देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के सदस्य गौरव सिंह, नारायण सिंह, अनूप सिंह परिहार,बलवंत सिंह, मनोज सिंह, नेहा सिंह, ऋचा सिंह, अनिल सिंह, उमेश बिंद,संतोष कुमार यादव, विशाल यादव, अंशू ,भानू गुप्ता, हरेंद्र यादव, उपेंद्र सिंह गुड्डू,आकाश सिंह, रिशू सिंह, योगेश मिश्र, बृजेश सिंह,श्याम सेवक चौहान,संदीप बिंद ,डा0प्रेम चंद यादव, अभिषेक यादव आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-पृथ्वीराज सिंह