पाक्सो ऐक्ट का आरोपी गया जेल

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना रौनापार पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते नौ नवम्बर को आवेदिका थाना सहारन जनपद फरीदाबाद हरियाणा हाल पता थाना रौनापार जनपद आजमगढ ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि 7 नवम्बर को प्रतिवादी द्वारा वादिनी के साथ झाड़ फूंक करते समय जोर जबरदस्ती कर शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया। उक्त मामले में पुलिस ने पारस पुत्र सतिराम यादव निवासी पकड़िहवा थाना रौनापार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने शुक्रवार को पारस पुत्र सतिराम यादव को ग्राम चालाकपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *