लेखपाल को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कोतवाली के ताहिर मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने शनिवार को लेखपाल की पिटाई के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए 5 नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
आंधीपुर गांव के लेखपाल विशाल सिंह चन्देल पुत्र नागेंद्र प्रताप सिंह निवासी सुदनीपुर कोतवाली फूलपुर ने कोतवाली में 5 नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है। तहरीर के अनुसार लेखपाल अपने राजस्व निरीक्षक बासदेव यादव को बताकर अपने हल्के आंधीपुर गांव जा रहा था। जैसे ही ताहिर हास्पिटल के सामने पहुंचा शौर्य मेडिकल स्टोर के मालिक ब्रजेश यादव पुत्र अमरदेव यादव, कौशलेश यादव पुत्र रामकृपाल यादव, आकाश यादव पुत्र दर्शन लाल, विकास पुत्र विनय, अवधेश पुत्र अमरदेव निवासी बूढ़ापुर बदल के साथ लगभग 10 अन्य लोग हाथों में लाठी डंडा लेकर गाली गौलज करते हुए मारने पीटने लगे। दबंगों ने धमकी दी कि आंधीपुर गांव पैमाइस करने जा रहे हो सही से करना। अबकी बार बच गए हो अगली बार नहीं बचोगे। बीच बचाव कर रहे रवि सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी सुदनीपुर को भी गंभीर चोटें आयी हैं।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *