प्रशिक्षित ग्रामीण महिलाओं में बांटा गया टेस्ट किट

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत नल से जल और हर घर स्वच्छ जल अभियान चलाया जा रहा है जिसमे ग्रामीण महिलाओं को जीवन में जल के महत्व के साथ पेय जल की जाँच करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में महराजगंज ब्लाक पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षित महिलाओं को पेय जल की जांच के लिए किट का वितरण किया गया।
महराजगंज ब्लाक में नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल पूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश के कार्यालय पर विकास खंड द्वारा चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण देने के उपरांत प्रशिक्षित महिलाओं को कार्यक्रम में बुलाया गया। जहाँ उन्हें पेय जल की जाँच करने के लिए किट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित करके किया गया और मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय रहे। इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य विशाल सेठ, डा. सुनील जायसवाल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *