हाइवे से खेतों तक बेसहारा पशुओं का आतंक, लोग परेशान

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले भर में बेसहारा पशुओं का इस तरह आतंक है कि यह पशु खेतों में घुसकर किसान की फसल उजाड़ रहे हैं, हाइवे पर हादसे का कारण बनते हैं। आयेदिन हादसे हो रहे हैं। इनको पकड़कर गोशाला भेजवाने का जिम्मेदार पशुपालन विभाग लापरवाह बना हुआ है, किसान परेशान हैं।
हाइवे पर घूम रहे ये बेसहारा पशु हादसे का कारण बन जाते हैं। तेज रफ्तार वाहन या तो अंत में नियंत्रित करते-करते स्लिप हो जाते हैं या फिर पशु से टकराकर पलट जाते हैं। इससे चालक और यात्री घायल हो जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में यह बेसहारा पशु खेतों में घुसकर फसल चौपट कर रहे हैं। इन्हें भगाने किसान खेतों में पहुंचता है तो यह उस पर हमला कर देते हैं। खेतों में इनकी रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों की परेशानी अब हद से ज्यादा बढ़ गई है। फसल रखाने के लिए रात जागकर काटनी पड़ रही है। इसके बावजूद भी पशुओं को रोक पाना मुश्किल हो गया है।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *