तहसीलदार ने सरकारी भूमि से हटवाया अवैध कब्जा

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा खरंगा उर्फ चकिया में करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। जानकारी के अनुसार पंचम चौहान द्वारा मंडई और करीब 50 वर्ष पुरानी चाय की दुकान बनाकर सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया गया था।
मामला जब अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) न्यायालय, आजमगढ़ के संज्ञान में आया तो सुनवाई पूरी करते हुए एडीएम ने सरकारी बंजर भूमि गाटा से कब्जा हटाने के लिए तहसीलदार लालगंज को आदेश दिया। शुक्रवार को तहसीलदार उमेश सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह, लेखपाल दीपक उपाध्याय सहित अन्य लेखपाल, नगर पंचायत के अधिकारी, सफाई नायक चंद्रमणि यादव और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुराने स्टेट बैंक के पास स्थित उक्त भूमि पर बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटवा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *