निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील में रविवार के कारण बन्दी थी लेकिन अधिकारी और कुछ कर्मचारी उपस्थित थे। प्रभारी थानाध्यक्ष निजामाबाद अपने हमराहियों के साथ तहसील में उपस्थित थे और तहसीलदार निजामाबाद अपने कर्मचारियों के साथ टूटी हुई कुर्सियां और रेलिंग का निरीक्षण कर रहे थे। शनिवार को भाजपा कार्यकताओं द्वारा हुई मारपीट और तोड़फोड़ से तहसील कर्मचारी काफी डरे सहमे हुए थे। तहसील के अन्दर आने-जाने पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी तरफ से कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन देर रात्रि तक पुलिस पीएसी तहसील परिसर से चले गये थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र